उत्तराखंड में एक बार फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ,राज्य के कई हिस्सों में नौ-दस अप्रैल को बारिश के आसार
रुद्रपुर। उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए गए हैं। इसके चलते नौ-दस अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ों पर बारिश तो मैदानी इलाके में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि दो दिन बाद उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

तराई में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। इसके चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल में औसत तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहना जताया गया था। अभी पड़ रही गर्मी से लोग परेशान हो चले हैं। दोपहर में तेज धूप से लोग अब बचते दिखाई दे रहे हैं। इधरएक बार फिर मौसम करवट ले रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो सात-आठ अप्रैल से बादलों का आसमान में मंडराना शुरू हो जाएगा। 09-10 को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान मैदानी इलाके में कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान रफ्तार पकड़ेगा और गर्मी लू के थपेड़े चलेंगे। इससे जिले के अधिकतम तापमान के 39-40 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी 
