देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आने वाले दिनों में भी लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है…जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।
मौसम विभाग ने आज रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और अचानक जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

31 जुलाई को भी देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर सहित मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
1 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके बाद 2 और 3 अगस्त को भी कई पहाड़ी जिलों में तेज बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं।
4 और 5 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश की तीव्रता अधिक हो सकती है।
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने और मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव 
