weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून -(Weather Alert) पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बदलेगा मौसम, होगी बरसात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में हल्की गरमाहट महसूस होने लगी है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कुहासा छाया रह सकता है। जबकि, रविवार को मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी संभव है।

गुरुवार को प्रदेशभर में दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे मैदानी क्षेत्रों में अधिक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। ऐसे में सुबह- शाम ठंड बरकरार है। वहीं, पहाड़ों में भी दिन में हल्की गरमाहट होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज

  • आगामी 18 व 19 फरवरी को चोटियों पर भारी हिमपात की चेतावनी
  • अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने के साथ पारे में बढ़ोतरी की आशंका
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प

बदलने की उम्मीद है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 2500- 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में भी बादल मंडराने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें