टिहरी – सेल्फ स्टडी से गौंसारी गांव के आशीष ने पहले प्रयास में पास की लोअर PCS, बने नायब तहसीलदार, रेंजर में भी हो गया है चयन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

टिहरी – नई टिहरी में रहने वाले जनपद टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार ब्लाक के गौंसारी गांव निवासी आशीष गुंसाई ने पहले ही प्रयास में लोअर पीसीएस के नायब तहसीलदार पद के लिए परीक्षा पास की है। जिससे उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। आशीष का चयन हाल ही में रेंजर के लिए भी हुआ है। जिसके लिए वे ज्वाईनिंग का इंतजार ही कर रहे थे, कि नायब तहसीलदार के लिए भी चयन हो गया।

आशीष गुसांई ने बातचीत में बताया कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने यूट्यूब् से सेल्फ स्टडी की और इंटरव्यू की तैयारी देहरादून में कोचिंग इंस्टीट्यूट से की। पहले ही प्रयास में उनका सेलेक्शन लोअर पीसीएस के नायब तहसीलदार के लिए हुआ है। तैयारी में परिजनों सहित गुरूजनों का सहयोग व आशीर्वाद रहा है। पिता धर्म सिंह गुसांई जाखणीधार प्राईमरी स्कूल में अध्यापक और माता मंजू देवी गृहिणी हैं। आशीष की शिक्षा-दीक्षा नई टिहरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व एसआरटी परिसर से हुई है। उनका कहना कि व्यक्ति के लिए परीक्षा पास करना कठिन नहीं है परीक्षा के लिए प्रोपर तैयारी पूरी मेहनत से करे, यूट्यूब को इसमें इन्होंने बहुत सहायक बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें