Haldwani News- कोरोना संक्रमण ने समय-समय पर ये दिखाया है कि लापरवाही किसी को भी कितनी भारी पड़ सकती है। इसमें कोई दोराय नहीं कि लापरवाही तो थोड़ी होनी शुरू हो गई थी। इसी दौरान अब बीते कुछ दिनों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। अचानक से हर किसी की नजरें वायरस से जुड़ी अपडेट पर हैं। हल्द्वानी में फिर से मास्क व तमाम नियमों की पालना सख्ती से कराई जा रही है।
हल्द्वानी प्रशासन ने संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सतर्कता दिखाई है। अब कोविड गाइडलाइन को और भी कड़े तरीके से लागू किया जा रहा है। बता दें कि मास्क ना पहनने वालों पर अब प्रशासन ने लगाम कसनी शुरू कर दी है। अब अगर आप घरों से निकल रहे हैं, बाजार की तरफ जा रहे हैं तो मास्क पहनकर ही निकलें।
ऐसा सिर्फ हमारा नहीं बल्कि प्रशासन का भी कहना है। मंगलवार यानी आज से पुलिस मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई शुरू कर रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी दी और बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ रहा है। अब इसे देखते हुए मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।
कोतवाल सैनी की मानें तो लोग बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं। जिससे खतरा और अधिक बढ़ सकता है। उन्होंमे सोमवार को भी टीम के साथ मंगलपड़ाव, भोटियापड़ाव में लोगों को मास्क वितरित कर जागरुक किया। साथ ही ये भी बताया कि मंगलवार के बाजार में चेकिंग शुरू होगी। जिन्होंने मास्क नहीं पहना होगा, उनपर कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
