- भीमताल के पनिया मेहता में डाकघर बंद होने पर ग्रामीणों ने जताया रोष
भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लांक स्थित ग्राम पनिया मेहता में डाकघर की शाखा बंद होने से प्रभावित तीन गांवों के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्राम पनिया बोर, कुमाल गांव व पनिया मेहता के आकोषित ग्रामीणों ने इस संबंध में बीते मंगलवार को प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल को ज्ञापन सोंपा। जिसमें उन्होंने गांव के बंद डाकघर को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने गांव में बंद डाकघर को जल्द से जल्द पुन: चालू नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने के लिए वाध्य होने की बात कही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डाकघर की सेवाओं से तीनों गांवों के करीब दो हजार से अधिक ग्रामीण प्रभावित हैं
और वह इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट को लिखित शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। गांव में डाकघर की खशा बंद होकने से जहां गांव के बड़े बुजुर्गों को बाहर काम करने वाले अपने बच्चों की चिठियां, मनिआंडर, पेंशन आदि मिलने बंद हो गए हैं वहीं ग्रामीणों को अपने बच्चों व परिवार जनों के बचत खाते संचालित करने तथा टिकट व पोस्टल आंडर आदि खरीदने से वंचित होना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में इन्दर सिंह मेहता, मयंक बोरा, तुलसी मेहता, उमेश सिंह, चंदन मेहता, दीपा मेहता, बच्ची सिंह, प्रभा देवी, दीवान सिंह मेहता, मोहन सिंह, कृष्णा राम, चिराग बोरा, नारायण सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रेमा देवी, विजय सिंह, जीवन सिंह, रमेश सिंह, दीवान सिंह, कमल बोरा, दिनेश चंद्र, मदन सिंह, भुपाल सिंह मेहता, रेखा मेहता, हेम चन्द्र, कोमल मेहता, कमला देवी, काजल मेहता आदि लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
