लालकुआं। बिंदुखत्ता के तिवारी नगर से एक सप्ताह पूर्व लापता ग्रामीण का शव पंतनगर बाईपास के पास पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि बिंदुखत्ता से लापता ग्रामीण का शव पुलिस द्वारा पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर पंतनगर बाईपास के पास झाड़ियां से बरामद कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा लूटपाट करते हुए ग्रामीण का मोबाइल और स्कूटी लूट ली, तथा उसकी हत्या करके शव झाड़ियां में फेंक दिया था, पुलिस ने अन्य सामान बरामद कर लिया है, जबकि स्कूटी को बरामद करने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।
विदित रहे कि पीएसी कीे दो प्लाटून के साथ ही पंतनगर कोतवाली पुलिस व दर्जनों ग्रामीण कई दिन से जंगल की खाक छान रहे थे। इसके अलावा एसओजी की टीम सीसीटीबी फूटेज खंगालने में लगी हुई थी, इसके बाद ही यह सफलता हाथ लगी।
उल्लेखनीय है कि बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती उम्र 42 वर्ष गत 28 नवंबर को अपनी स्कूटी संख्या यूके04एक्स3387 से टाटा मोटर्स कम्पनी मे ड्यूटी में गया था। लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा था। परिजनों द्वारा पंतनगर कोतवाली में ग्रामीण की गुमसुदगी दर्ज कराई। उसी दिन से ग्रामीण व कोतवाली पुलिस ग्रामीण की ढूंढखोज कर रहे थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
