अल्मोड़ा : जिले के चौखुटिया कस्बे में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर ने गलत दिशा से आकर एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौखुटिया में भर्ती कराया गया…जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार…कैंटर चौखुटिया बाजार से गुजर रहा था। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान वह रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में दुलड़ी गांव निवासी किशन राम, उनकी पत्नी राधा देवी, कोमल देवी,कार चालक वीरेंद्र सिंह और एक बच्चा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि परिवार अपने बच्चे का कर्णभेद संस्कार कराकर घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पहले उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।
सूचना मिलने पर चौखुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच जारी है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर चिंता जताई है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
