यूकेएसएसएससी ने दो परीक्षाओं की तिथियां बदलीं
एक परीक्षा की तिथि तय कर चार भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया गया।
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की दो परीक्षाओं की तिथि बदल दी है। एक परीक्षा की तिथि तय करते हुए कुल चार भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं अगस्त और सितंबर माह में कराई जाएंगी।
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी सूचना
के मुताबिक, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक भर्ती की परीक्षा-23 अगस्त को प्रदेशभर में कराई जाएगी। इसी प्रकार, पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती की परीक्षा जो 12 जुलाई को होनी थी, अब छह सितंबर को कराई जाएगी। विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों की भर्ती परीक्षा जो 28 जून को होनी थी, वह अब 14 सितंबर को होगी। सहायक लेखाकार परीक्षा 23 अगस्त को ही प्रस्तावित है। इन परीक्षाओं के हिसाब से आयोग ने अपनी तैयारी
अधीक्षिका का परिणाम जारी
राज्य लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षिका की भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। जल्द ही चयनित के प्राप्तांक भी जारी किए जाएंगे।
भी शुरू कर दी है।
पीसीएस परीक्षा के साक्षात्कार जुलाई में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस 2024 के साक्षात्कार की तैयारी शुरू हो गई है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, साक्षात्कार जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित
हैं। इस संबंध में विज्ञप्ति, साक्षात्कार कार्यक्रम अलग से वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उधर, विभिन्न कारणों से अभिलेख सत्यापन में न पहुंच पाने वाले छात्रों को आयोग ने राहत दी है। ये डाक के माध्यम से अपने अभिलेख प्रेषित कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
