रुड़की : हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामा की बेटी से प्रेम विवाह (निकाह) करने की रंजिश में एक युवक की बीच बाजार चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार…पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव निवासी 27 वर्षीय मुनसिब ने करीब दो साल पहले अपने मामा की बेटी से प्रेम प्रसंग के बाद निकाह किया था। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते से उसका मामा नाराज था और तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। निकाह के बाद मुनसिब अपनी पत्नी के साथ गांव में रह रहा था।
शुक्रवार (26 जून) को मुनसिब घरेलू सामान खरीदने के लिए भगवानपुर थाना क्षेत्र के हालूमाजरा गांव गया था। वह एक दुकान के बाहर खड़ा था, तभी वहां उसका मामा भी पहुंच गया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में मामा ने अपने पास रखा चाकू निकाला और मुनसिब पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
हमले के बाद मुनसिब गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुनसिब को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है…ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।
पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी बेटी के प्रेम विवाह और निकाह से नाराज था। इसी रंजिश में उसने अपने भांजे पर जानलेवा हमला किया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
