उत्तराखंड: स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर पूरे देश के लिए दुखद खबर है। जम्मू कश्मीर के डोडा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के जांबाज कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए हैं। डोडा के अस्सार के जंगलों में आतंकियों की तलाश में सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है। एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर किए गए हैं।
सेना के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार शाम से अस्सार के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद से दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। बुधवार सुबह तलाशी अभियान में घने जंगलों वाले इलाके में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 48 राष्ट्रीय राइफल्स के युवा कैप्टन दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
देहरादून के रेसकोर्स इलाके के रहने वाले निवासी 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को देहरादून लाया जाएगा। कैप्टन दीपक का परिवार दून के रेसकोर्स में रहता है। कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे। शहीद दीपक काउंटर इंसर्जेंसी 48 राष्ट्रीय राइफल्स में सिग्नल अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह क्विक रिएक्शन टीम का नेतृत्व कर रहे जो अस्सार फॉरेस्ट एरिया में आतंकियों का सफाया करने में जुटी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस तरह की खबर से पूरे उत्तराखंड मे शोक का माहौल है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान 
