लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के मदरसन कंपनी से ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर बाहर निकल कर बस में बैठने को जा रही युवती अचानक गस खाकर सड़क में गिर गई, जिसे कंपनी के स्टाफ द्वारा एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई लड़की की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यहां मोटाहल्दू के मदरसन कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवती रिमझिम पुत्री मनोहर लाल जो कि ईसाई नगर नंबर वन लामाचौड़ हल्द्वानी की निवासी है। शनिवार की दोपहर को 2 बजे अपनी ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर कार्ड पंच करने के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकल कर सड़क से बस में बैठने को अन्य साथी कर्मचारियों के साथ जा रही थी कि अचानक गस खाकर बीच सड़क में गिर पड़ी, जिसे अन्य साथी महिला श्रमिकों ने उठाया तथा कंपनी की गाड़ी से तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई युवती की मौत से कंपनी प्रबंधन एवं अन्य कर्मचारी हतप्रभ है। तथा अन्य साथी कर्मचारियों में एकदम हड़कंप मच गया। वहीं रिमझिम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी का कहना है कि मृतका युवती गत फरवरी माह में ही उनकी कंपनी में लगी थी, उसके परिवार में एक भाई एवं तीन बहने हैं, जिसमें से एक बहन का विवाह हो चुका है। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 

