जनगणना में अनुपस्थित 12 कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज
देहरादून। नगर निगम क्षेत्र में जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। चार्ज अधिकारी-3 नगर निगम देहरादून की ओर से शहर कोतवाली को भेजी गई तहरीर में प्रशिक्षण में लगातार अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की गई है। निगम की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में दो मामले दर्ज हुए हैं। दोनों प्राथमिकी में कुल 12 कर्मचारी आरोपी बनाए गए हैं।
पत्र में कहा गया है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किया गया था। इसके लिए 21 से 23 अप्रैल तक पुनः प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसके बाद 30 अप्रैल और चार मईको अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र भी रखे गए लेकिन कई कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए और जनगणना बस्ता तक प्राप्त नहीं किया।चार्ज अधिकारी ने इसे प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना बताते हुए जनगणना अधिनियम 1948 की धाराओं का हवाला दिया है।
तहरीर में कहा गया है कि अधिनियम के तहत कर्तव्य पालन से इन्कार या लापरवाही करने पर जुर्माने और सजा का प्रावधान है। नगर निगम ने अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची संलग्न करते हुए पुलिस से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि नगर निगम प्रशासन से आई तहरीर के आधार पर 12 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
