वीकेंड पर नैनीताल पुलिस सतर्क,,,,रौब झाड़ने वालों की आई शामत.
नैनीताल—वीकेंड पर बढ़ते पर्यटक दबाव और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। जिलेभर में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया,जिसमें काले शीशे, अवैध और भ्रामक नंबर प्लेट तथा नियम विरुद्ध मॉडिफिकेशन कर सड़कों पर रौब झाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।एसएसपी डा. मंजूनाथ TC के निर्देशन तथा एसपी जगदीश चंद्र एवं मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी और कालाढूंगी क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाल लिया।पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील यातायात प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।पुलिस द्वारा लगातार यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। काले शीशों वाली गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई, जिनमें तीन वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई..24BH4047A कार – काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान UP14GQ9191 कार – काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान UP14GV0008 कार – काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
