देहरादून- नाबालिग किशोरी से दोस्ती के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी, नाबालिग को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक ब्लैकमेल करता रहा। इस दौरान उसने पीड़िता को अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसओ रायपुर कुंदनराम ने रविवार को बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कुछ दिनों से परेशान थी। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि बिलाल पुत्र कासिम मूल निवासी नगीना, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। बेटी ने
बताया कि आरोपी दून में जैन प्लॉट, वाणी विहार में रहता है। उसने तीन साल पहले लड़की से दोस्ती की। इसके बाद उसने बेटी से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 

