हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नई बस्ती आस्ताना मस्जिद निवासी अनस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी की रात वह कपड़े खरीदने के लिए मोहल्ले में ही स्थित जावेद की दुकान पर गया था। इस दौरान पुराने लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि इसी बीच जावेद का भाई मुस्तफा और उसकी बहन भी मौके पर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर अनस के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जावेद ने दुकान में रखी कैंची से अनस की छाती पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शोर सुनकर अनस की पत्नी शन्नो भी मौके पर पहुंच गई। घायल अनस को तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। उपचार के दौरान उसके चार टांके लगाए गए और हालत गंभीर होने के कारण उसे पांच दिन तक आईसीयू में भर्ती रखा गया।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध 
