नरेंद्रनगर (टिहरी)। दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही रोडवेज की एक बस के ब्रेक फेल होने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बस से नीचे उतर रही थी, लेकिन प्रेशर पाइप फटने के कारण बस के ब्रेक नहीं लगने सके और महिला नीचे गिरकर बस की चपेट में आ गई।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पांच बजे ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस उत्तरकाशी जा रही रही थी। बस में चालक-परिचालक समेत 35 लोग सवार थे। नरेंद्रनगर
से नई टिहरी की तरफ बगड़धार में चढ़ाई के समय बस का प्रेशर पाइप अचानक फट गया। इससे बस ढलान पर पीछे की ओर जाने लगी। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क की नाली की तरफ मोड़ दिया।
इस दौरान बस में बैठी कंडीसौड़ के ग्राम कोटि रोल्यालु निवासी चंखी देवी (55) बस से नीचे उतरने लगी, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर गईं और बस के अगले टायर की चपेट में आ गईं। उन्हें गंभीर हालत में श्रीदेव सुमन अस्तपाल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट का कहना है कि महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। ऋषिकेश रोडवेज डिपो के यातायात निरीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। बस में अधिकांश आईटीबीपी के जवान थे, जो उत्तरकाशी जा रहे थे। ऋषिकेश से दूसरी बस मंगाकर यात्रियों को भेजा गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
