लालकुआं में प्रशासन की पहल: घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार।
लालकुआं-लालकुआं जिला अधिकारी के निर्देश पर लालकुआं क्षेत्र में रसोई गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल की। इस दौरान एसडीएम रेखा कोली और पूर्ति निरीक्षक मोहित काठयत की मौजूदगी में गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर वितरित किए गए।
यहाँ अभियान के तहत टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके घरों तक रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली। लंबे समय से गैस की उपलब्धता को लेकर आ रही समस्याओं के बीच प्रशासन की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा।
इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचने से लोगों को लाइन में लगने और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वही एसडीएम रेखा कोली ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। यदि कहीं शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
इधर पूर्ति निरीक्षक मोहित काठयत ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि डोर-टू-डोर डिलीवरी की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आज लगभग 792 सिलेंडर वितरित किए गए तथा यहा डिलीवरी आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध 

