SantRavidasJayanthi

उत्तराखंड: संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद फायरिंग में युवक की मौत, गांव में तनाव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुड़की: भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद दो पक्षों में हिंसक संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं…जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

घटना के बाद तनाव बढ़ गया और जिन युवकों ने फायरिंग की…उनके घर में तोड़फोड़ और आगजनी की भी सूचना मिली है। पुलिस अधीक्षक देहात ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। घटना वाले गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना की गहन जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान के लिए फॉरेंसिक और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें