चौथी बार रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड
उत्तराखंड की रणजी टीम ने असम को पारी और 42 रन से हराकर चौथी बार क़्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। असम के खिलाफ मैच में उत्तराखंड ने पहले कप्तान कुणाल चंदेला के 207 की शानदार पारी और लक्ष्य राय चंदानी के 86 रन के दम पर 120 ओवर में 407 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद मयंक मिश्रा और आदित्य रावत ने असम के 6 विकेट चटकाकर पूरी टीम 140 रन पर समेट दी। फॉलोऑन खेलने उतरे असम के बल्लेबाज मयंक मिश्रा का तोड़ नहीं निकाल सके और असम को पारी की हार झेलनी पड़ी। मयंक ने दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए।
इससे पहले 2018-19 में अपने पहले सीजन में रजत भाटिया की कप्तानी में उत्तराखंड क़्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। तब वसीम जाफर की विदर्भ के हाथों उत्तराखंड को पारी और 115 रन से हार मिली थी। 2021-22 में फिर उत्तराखंड क़्वार्टर फाइनल में पहुंचा था, लेकिन तब मुंबई के हाथों 725 रन की हार का सामना उत्तराखंड को करना पड़ा था। जबकि 2022-23 में कर्नाटक ने उत्तराखंड को पारी और 281 रन से हराया था।
सभी खिलाड़ियों और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनायें

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में जनगणना कार्य की रफ्तार से केंद्र संतुष्ट
उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान
उत्तराखंड: ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे CDO अरविंद पांडे
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 307 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड: यूसीसी लागू होते ही यहाँदर्ज हुआ पहला हलाला मामला
रामनगर-देहरादून ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट, रेलवे बोर्ड ने तय किए दो दिन
उत्तराखंड: यहाँ लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) खाली पाइप लाइन और पानी की बूद बूद को तरसे लोग, आंदोलन की अंतिम चेतावनी
उत्तराखंड: पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, ज्योति रौतेला समेत कई पर मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड 
