Dehradun News: ऐसा अक्सर फिल्मों में होता है, ठीक उसी तर्ज पर उत्तराखंड में एक दूल्हा ठगी का शिकार हुआ। पंडित ने रिश्ता करवाया, मंदिर में शादी के बाद रात में दुल्हन जेवर लेकर लापता हो गई। परिवार को न तो दुल्हन का घर पता है और न ठीक से नाम। इसके बाद जब पुलिस को तहरीर दी तो बात पंडित पर आकर अटक गई कि वही बताएंगे, दुल्हन कहां गई।
खबर देहरादून से है। जहां एक गिरोह ने एक परिवार को शिकार बना लिया। घटना झाझरा क्षेत्र के आकाश कुमार के परिवार के साथ हुई। जानकारी देते हुए आकाश की बहन पूनम ने बताया कि क्षेत्र का एक पंडित रिश्ते करवाता है। उसने पिंकी नाम की लडक़ी का रिश्ता बताया था। सोमवार को पिंकी और उसके कथित बहन व जीजा आदि उनके घर आए। यहां आकाश को पिंकी और पिंकी को आकाश पसंद आ गए।

इसके बाद मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों की परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई और शाम को पार्टी भी हुई। आकाश मजदूरी करता हैं। उनके परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन फरार थी। पिंकी लुटेरी दुल्हन निकली। दुल्हन सारा सामान लेकर चंपत हो गई। आकाश की बहन ने बताया कि उन्होंने झाझरा चौकी में घटना की शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि पंडित को ढूंढो और उस पर सामान लौटाने का दबाव बनाओ। अब पंडित का भी पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा 


