- महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म का लगाया आरोप,आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाई,आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
हल्द्वानी- कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड पर रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस में पूरे मामले में महिला की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो फोटो बनाया और अब ब्लैकमेल कर रहा है. उसकी बात नहीं मानने पर उसकी अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक बरेली रोड की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति श्रमिक हैं. वह घर पर चार साल की बेटी के साथ रहती है. कुछ दिन पहले वह घर पर अकेली थी इसी बीच नई बस्ती वार्ड-27 निवासी राहुल सागर उसके घर में घुस गया.आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर भाग गया. युवक अब उसे फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है.साथ ही संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है.महिला का आरोप है कि आरोपी उसे काफी दिनों से परेशान कर है. अश्लील वीडियो बनाकर अब उसको ब्लैकमेल भी कर रहा है. पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
