अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी गिरी खाई में,महिला की हुई मौत,अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी।
अल्मोड़ा- गुरुवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी समेत दंपति गहरी खाई में जा गिरे।हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रफीका बेगम (30) पत्नी बापी मंडल उर्फ अब्दुल मलिक मंडल (45), मूल रूप से बंगाल के कमर कुंडू थाना सिंगूर कोलकाता निवासी के रूप में हुई है। ये लोग वर्तमान में अल्मोड़ा के गोपालधारा में रहते हैं। दंपति गरुड़ से आए अपने रिश्तेदार कबीरउद्दीन, उनकी पत्नी कुलसुम बेगम और दो बच्चों के साथ कसार देवी अल्मोड़ा घूम कर वापस लौट रहे थे।
सभी लोग अलग-अलग दोपहिया वाहनों से फलसीम के पास पहुंचे थे कि उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी के पास वे रुके और वहां सड़क किनारे खड़े होकर अल्मोड़ा की फोटो खींच रहे थे,इसी दौरान तेज रफ्तार से पीछे को आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वापी मंडल और उनकी पत्नी रफीका बेगम स्कूटी समेत खाई में जा गिरे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। वापी मंडल खाई में एक चीड़ के पेड़ पर अटके मिले,जबकि उनकी पत्नी और स्कूटी लगभग 30 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी थी। अंधेरा हो जाने के कारण रफीका बेगम का बहुत देर तक कुछ भी पता नहीं लगा। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतर कर देखा लेकिन वहां वह नहीं मिली। फिर नीचे सड़क की ओर से उसकी खोज की गई तो वह सड़क किनारे झाड़ियों में बेसुध पड़ी मिली। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने कहा कि एक दंपति सड़क किनारे खड़े थे किसी वाहन के द्वारा टक्कर से उनके नीचे खाई में गिरना बताया जा रहा है।पति को तो रेस्क्यू कर सकुशल निकालकर बेस अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है. महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनको डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया है। इस दुर्घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
