हल्द्वानी: भरी दोपहरी हत्या की घटना से फैली सनसनी, पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में भरी दोपहरी हत्या की घटना से फैली सनसनी, पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा।

हल्द्वानी (नैनीताल)- मनुष्य गुस्से में इतना क्रूर हो सकता है यह जीता जागता उदाहरण हल्द्वानी शहर में देखने को मिला है, शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका

घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 13 बीघा पानी की टंकी के पास की बताई जा रही है। यहां रहने वाला इंतज़ार नामक व्यक्ति अपनी 35 वर्षीय पत्नी शाहीन और दो बच्चों के साथ जीवन यापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि इंतज़ार को लंबे समय से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच विवादों का सिलसिला चलता आ रहा था।

गुरुवार की दोपहर को मामूली कहासुनी ने भयावह रूप ले लिया। गुस्से में आकर इंतज़ार ने घर के बाहर पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और पत्नी शाहीन के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पत्नी के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी वार करता रहा, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बनभूलपुरा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शाहीन को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया.चिकित्सकों की जांच में पाया गया कि शाहीन के सिर की हड्डियां कई स्थानों से टूट चुकी थीं और हालत अत्यंत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी

घटना की पुष्टि करते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी पति इंतज़ार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से सबूत एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.स्थानीय लोगों के अनुसार, शाहीन एक मिलनसार महिला थी, जो कुछ समय से पति के शक और मारपीट से परेशान थी। मोहल्ले में लोग इस निर्मम वारदात से सन्न हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें