हल्द्वानी: पति की हैवानियत पत्नी के सर पर ईंट से हमला, भेजा हुआ बाहर हालत नाजुक-
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हैवान पति ने पत्नी के सर पर कई बार ईट से हमला कर दिया जिससे महिला का सर फट गया। इस दौरान महिला लहूलुहान हो गई जहां महिला के सर का भेजा बाहर आ गया। आसपास के लोगों ने महिला को पति के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल भेजा जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरो ने हायर सेंटर रेफर किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है बताया जा रहा की आपसी विवाद में पति ने पत्नी के सर ईंट से कई बार कर दिए। बताया जा रहा है कि शक के वजह से पति ने पत्नी के ऊपर हमला किया है।
सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाया है।
हैवान पति के सर पर इस कदर खून सवार था कि महिला के सर पर लगातार ईंट से हमला कर रहा था।किसी तरह से आसपास के लोगों ने पति के चुंगल से महिला को छुड़ाया। बताया जा रहा की महिला का एक बेटा कुछ दिन पहले ही अज्ञात कारणों के चलते गोला नदी पुल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
