खाई में गिरी कार, ईई पत्नी और बेटे की मौत
कार में फंसकर जल गया बेटा, दूसरा बेटा भर्ती
गोपेश्वर। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर देवखाल के पास एक कार खाई में गिरकर अटक गई। फिर नीचे की सड़क पर गिरते ही उसमें आग लग गई। कार गिरते ही यूजेवीएनएल देहरादून में तैनात ईई और उनकी पत्नी बाहर छिटक गए। ईई की मौके पर मौत हो गई, जबकि रात साढ़े आठ बजे पत्नी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार में फंसे छोटे बेटे की जलकर मौत हो गई, बड़ा बेटा आंशिक रूप से झुलसा है।
पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत विशाल के पाव गांव निवासी अरविंद त्रिपाठी परिवार के साथ दीपावली मनाने अपने ससुराल देवखाल आए थे।
बृहस्पतिवार को वह अपने गांव विशाल लौट रहे थे। घर से 100 मीटर दूरी पर ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और नीचे भदूड़ा गांव की लिंक रोड पर अटक गई। फिर नीचे की सड़क पर गिरते ही कार में आग लग गई। हादसे में देहरादून में यूजेवीएनएल में तैनात ईई अरविंद त्रिपाठी (55) और पत्नी अनीता त्रिपाठी (51) कार से छिटक गए। हादसे में ईई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। उनका बड़ा बेटा अंबुज त्रिपाठी (24) और छोटा बेटा अनंत त्रिपाठी (21) कार के साथ नीचे सड़क जा गिरा।
अनंत कार में फंस गया था जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। देर शाम तक अनंत का जला शव कार के अंदर ही फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव निकालने को कटर का प्रयोग किया जा रहा था।
गिरे। अंबुज कार से बाहर निकलने में सफल रहा जबकि अनंत कार से नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई। सूचना पर देवखाल के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अंबुज और अनीता को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर चमोली और पोखरी थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल के डॉ. दीपक नेगी ने बताया कि अनीता ने रात साढ़े आठ बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता 
