उत्तराखंड: अब पहाड़ों में भी साकार होगा पक्के घर का सपना, सरकार देगी सहायता
देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई आवास नीति में पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे यहां भी आवास निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश में 2017 में लागू की गई आवास नीति के तहत अब तक केवल मैदानी जिलों में ही पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्य हो रहे थे। पर्वतीय क्षेत्रों में इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए थे। लेकिन अब सरकार ने नई नीति में विशेष बदलाव किए हैं।
मंत्री अग्रवाल ने बताया कि मैदानी इलाकों में लाभार्थी अनुदान को 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक बाखली शैली में बनने वाले आवासों के लिए अनुदान राशि बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी गई है। इस योजना के तहत न्यूनतम दो मीटर चौड़े पहुंच मार्गों पर भी भवन निर्माण की अनुमति दी जाएगी, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों को आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
आवास विभाग ने दुर्बल आय वर्ग के लोगों को राहत देते हुए उनकी आय सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। साथ ही, सामान्य निर्माण के लिए अनुदान राशि को भी बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को 2.25 लाख रुपये का अतिरिक्त अनुदान देगी।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक भवन निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में वित्तीय सहायता के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
