- उत्तराखंड: एग्जाम देने के लिए स्कूल गई 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण! तलाश में जुटी पुलिस..
उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एग्जाम देने के लिए स्कूल गई 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण होने से सनसनी फैल गई। आरोपी दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार रुड़की के थाना बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी 10वीं की छात्रा बोर्ड एग्जाम देने के स्कूल गई थी। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव के एक स्कूल से एग्जाम देकर वह बाहर आई और टेंपो का इंतजार करने लगी। इसी दौरान छात्रा के पास दो युवक पहुंचे और उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
जिसके बाद छात्रा के नशे में होने पर दोनों उसे पैदल ही जंगल की तरफ ले जाने लगे। बाइक सवार दो लोगों ने शक होने पर युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि छात्रा की तबीयत खराब है। वह उसे घर ले जा रहे हैं। शक होने पर उन्होंने छात्रा से उसके घर का मोबाइल नंबर ले लिया और उसके परिजनों से बात करने लगे।
इसका फायदा उठाते हुए आरोपी दोनों युवक छात्रा का अपहरण करके फरार हो गए। छात्रा के परिजनों को अपहरण की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। वह आनन फानन स्कूल पहुंचे और छात्रा की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास छात्रा की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छात्रा और दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। एक कैमरे में युवक छात्रा को ले जाते कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये युवकों की पहचान करा रही है। साथ ही छात्रा की तलाश में आस-पास चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिला प्रशासन के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, इन 17 निजी विद्यालयों को नोटिस, महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती
उत्तराखंड: लोहाघाट की बेटी आयुश्री भावे ने बढ़ाया मान, अमेरिका की प्रतिष्ठित केलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
देहरादून : श्रमिकों का मानदेय तय, अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिक को इतना मिलेगा
उत्तराखंड: यहां 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जनगणना ड्यूटी से भी हटाने के निर्देश
उत्तराखंड में कल आपके मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! जानिए क्यों?
लालकुआं : हाथी के हमले से महिला की मौत, 72 घंटे में तीसरी मौत
उत्तराखंड: यहां मगरमच्छ का खौफ 12 साल के किशोर को बनाया शिकार
हल्द्वानी : नाबालिक से छेड़छाड़ और धर्मांतरण मामले का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड धामी सरकार के शिक्षा पंजीकरण नियमों से क्या खत्म हो जाएंगे मदरसे
देहरादून: खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश, आया आदेश 
