हल्द्वानी: खबर पहाड़” को मिला Best Digital Platform of the Year 2025 का सम्मान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी: खबर पहाड़” को मिला Best Digital Platform of the Year 2025 का सम्मान

Haldwani News: नई दिल्ली में आयोजित 19वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स 2025 में खबर पहाड़ को “Best Digital Platform of the Year” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली उपलब्धि पर मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया का आभार प्रकट करते हुए, “खबर पहाड़” के संस्थापक दिनेश पाण्डे एवं पूरे टीम ने इसे अपने पाठकों, दर्शकों और शुभचिंतकों की सामूहिक सफलता बताया।

उन्होंने बताया कि खबर पहाड़ आज एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित हो चुका है, जहां निष्पक्ष और सटीक समाचारों के साथ ई-पेपर, मोबाइल ऐप और विभिन्न डिजिटल माध्यमों के जरिए 40 मिलियन से अधिक सुधी पाठकों, दर्शकों, सब्सक्राइबर्स और फॉलोअर्स तक विश्वसनीय खबरें पहुंचाई जा रही हैं। यह सम्मान न केवल पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि डिजिटल मीडिया में एक नई पहचान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश

इस विशेष अवसर पर “खबर पहाड़” के संस्थापक ने अपने माता-पिता, हर कदम पर साथ निभाने वाली पत्नी, अपने प्यारे बच्चों और पूरे परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके मित्रों, शुभचिंतकों और पाठकों की प्रेरणा एवं समर्थन से संभव हो सकी है। साथ ही, उन्होंने परमपिता परमेश्वर का धन्यवाद करते हुए इस सम्मान को आगे बढ़ने की प्रेरणा बताया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन मसलो पर लग सकती है मोहर

“खबर पहाड़” डिजिटल मीडिया में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और भविष्य में भी निष्पक्ष, सटीक और सार्थक खबरों को लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दोहराता है। यह सम्मान न केवल “खबर पहाड़” की टीम के लिए गर्व का विषय है, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता की ताकत और इसकी बढ़ती स्वीकार्यता को भी दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए, “खबर पहाड़ के संपादक दिनेश पाण्डे ने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल मेहनत और समर्पण को पहचान देते हैं, बल्कि आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। इस शानदार उपलब्धि पर “खबर पहाड़” परिवार और उनके पाठकों के लिए एक और ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें