मेला क्षेत्र में 12 से 24 जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश
बागेश्वर। उत्तरायणी मेला 2026 की भव्यता और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जिले के कुछ क्षेत्रों में शीतकालीन अवकाश की तिथियों में संशोधन किया है। नए आदेश के अनुसार मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में अब एक जनवरी की बजाय 12 जनवरी से शीतकालीन अवकाश शुरू होगा।
विभाग के कैलेंडर के अनुसार जिले के विद्यालयों को दो भागों में बांटा गया है। शीतकालीन विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 से 30 जून तक और शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक होता है। यह विद्यालय शीतकालीन अवकाश के तहत वर्तमान में बंद हो चुके हैं।
ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश एक जनवरी से 13 जनवरी तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश 27 मई से 30 जून तक होतें हैं। बीते दिनों उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जन प्रतिनिधियों ने कपकोट और बागेश्वर ब्लॉक में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले के दौरान स्थानीय स्कूलों में मेले के दौरान अवकाश की मांग की थी। शिक्षा विभाग ने उत्तरायणी मेले के दौरान स्थानीय स्कूलों में होने वाले शीतकालीन अवकाश की तिथियों में बदलाव किया है।
नए आदेश के अनुसार मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अब शीतकालीन अवकाश एक जनवरी के बजाय 12 जनवरी से होंगे। मेला क्षेत्र को छोड़कर अन्य विद्यालयों में अवकाश कैलेंडर के अनुसार ही होंगें।
बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव के बाद उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर मेला क्षेत्र के स्थानीय विद्यालयों में होने वाले शीतकालीन अवकाश में बदलाव किया है। बदलाव का पालन कराने के लिए सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है। – विनय कुमार सीईओ बागेश्वर
मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी ऐप से मुनाफे का सपना… 24.70 लाख उड़ाए, STF ने दबोचा आरोपी
उत्तराखंड : यहां युवती को भेजा अश्लील मैसेज
उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगा चारधाम यात्रा पंजीकरण, नहीं लगेगा कोई शुल्क
उत्तराखंड : युवाओं में जबरदस्त क्रेज! सरताज की संगीतमय रात के लिए शहर तैयार
उत्तराखंड : बिजली कटौती से ग्रीन सेस वसूली प्रभावित, प्रतिदिन लाखों का नुकसान
ईरान पर हमले के बाद उत्तराखंड में बढ़ी चिंता, 50 से अधिक परिवारों के युवक फंसे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दे! नहीं तो कट जाएगा नाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल का चला चाबुक, पट्टे की जमीन में होटल, 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
मीना अरोड़ा द्वारा रचित काव्य नाटक ‘सीता निर्वासन’ का लोकार्पण
हल्द्वानी : जिम संचालक के कांच की बोतल से गले में वार 
