तोता घाटी में बड़ा हादसा टला,बस के ब्रेक हुए फेल,चालक की सूझबूझ से बचीसभी यात्रीयों की जान।
टिहरी गढ़वाल- तोता घाटी क्षेत्र में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रही एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। स्थिति गंभीर हो सकती थी,लेकिन चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते बस को सुरक्षित नियंत्रित कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही तोता घाटी के मोड़ पर पहुंची.चालक को ब्रेक सिस्टम में खराबी का आभास हुआ। पहाड़ी मार्ग होने के कारण खतरा बढ़ गया था, लेकिन चालक ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाते हुए बस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। बस रुकते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली,घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है.यात्रियों ने बस चालक की सूझबूझ और साहस की सराहना की, जिनकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद बस में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने की व्यवस्था की गई,जबकि यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले का आदेश
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित
उत्तराखंड : यहां पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (दुखद) हादसे में छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे
उत्तराखंड: 59 दुकानों को हटाने के फैसले पर सियासत तेज, दुकानदारों के पक्ष में उतरे जसवीर राणा
नेपाल में बाढ़ के बीच शांतिकुंज हरिद्वार ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत दल रवाना 



