अल्मोड़ा: सरकारी विद्यालय के होनहार आर्यन का सैनिक स्कूल के लिए चयन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाना ढौरा में 5वीं कक्षा में अध्ययनरत् छात्र आर्यन कुमार पुत्र श्री कमल कुमार का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन।

अल्मोड़ाः- जनपद के होनहार छात्र आर्यन कुमार पुत्र श्री कमल कुमार का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ है। आर्यन कुमार जनपद अल्मोड़ा के ब्लॉक लमगड़ा में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाना ढौरा 5वीं कक्षा में अध्ययनरत् है।

आर्यन कुमार की इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। आर्यन कुमार का परिवार मूल रुप से जनपद अल्मोड़ा के ब्लॉक लमगड़ा स्थित ग्राम छाना ढौरा का स्थायी निवासी है। उनके पिता श्री कमल कुमार वाहन चालक है, जबकि उनकी माता ग्रहणी है। आर्यन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी, दादीजी, माताजी, पिताजी और गुरुजनों के कठिन परिश्रम को दिया है। आर्यन कुमार बचपन से ही बहुत प्रतिभाशाली रहे है, विशेषकर गणित के विषय में उनका प्रर्दशन बहुत अच्छा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें