हल्द्वानी : होली के त्यौहार को देखते हुए कुमाऊं मंडल में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा है कि त्यौहार के दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है…ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी अधिक रहती है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग की घटनाएं बढ़ जाती हैं…जो गंभीर हादसों का कारण बन सकती हैं। इसे देखते हुए मंडल के सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को संयुक्त रूप से लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
कमिश्नर ने यह भी कहा कि कई स्थानों पर सड़कों के किनारे निर्माण सामग्री अनियंत्रित रूप से पड़ी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी सामग्री को तत्काल हटाया जाए और सड़कों पर निर्माण सामग्री डालने वालों को चिन्हित कर पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार के दौरान आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(दुखद) सुबह बंधवाई राखी, रक्षा का दिया वचन, शाम को दुनिया से अलविदा
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, महिलाओं को रोडवेज में फ्री टिकट और भीं कई घोषणा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर)CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा, ये रहा कार्यक्रम
उत्तराखंड: शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले का आदेश
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित
उत्तराखंड : यहां पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (दुखद) हादसे में छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद 

