रुद्रप्रयाग: विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अक्टूबर भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल हेतु विधिवत बंद कर दिए जाएंगे। अभी तक धाम में 15 लाख 85 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम है…जब यात्रा सीजन के दौरान करीब 19 लाख भक्त पहुंचे थे।
गिनती के 25 दिन शेष हैं, लेकिन जिस गति से यात्री पहुंच रहे हैं उसे देखते हुए अनुमान है कि इस बार यात्रा 17 लाख का आंकड़ा भी मुश्किल से पार कर पाएगी।
इस बार कपाट पिछले वर्ष की तुलना में कुछ दिन पहले बंद हो रहे हैं। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि कपाट बंद होने से पहले के इन बचे दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या में कुछ इजाफा हो सकता है…लेकिन हेली सेवाओं और घोड़े-खच्चरों की घटती मांग यात्रियों की कम संख्या की पुष्टि कर रही है।
गौरतलब है कि 22 अक्टूबर की रात को मां गंगा की विग्रह डोली मार्कंडेय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी, और 23 अक्टूबर को मुखबा गांव पहुंचकर शीतकाल के लिए गंगा मंदिर में प्रतिष्ठापित की जाएगी।
यमुनोत्री धाम के कपाट भी भैया दूज (23 अक्टूबर) को बंद होंगे। इसका शुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर विजयदशमी के दिन पंचांग के अनुसार घोषित किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
