शूर्पणखा का दमदार अभिनय और खरदूषण बध की लीला बनी आकर्षण का केंद्र।
हल्दूचौड़।रामलीला मंचन में रविवार की रात का दृश्य बेहद खास रहा। मंच पर जब शूर्पणखा का प्रसंग आया तो पूरा पंडाल उत्साह से भर उठा। शूर्पणखा की भूमिका निभा रहे युवा कलाकार अमन बिष्ट ने अपनी प्रभावशाली अदाकारी, भाव-भंगिमा और दमदार संवादों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके अभिनय को देख दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गुंजायमान करते रहे।
इसके बाद मंच पर खरदूषण बध की लीला का सजीव मंचन हुआ। खरदूषण के पात्र श्यामू सनवाल और ललित कबडवाल ने बेहतरीन अभिनय किया युद्ध के दृश्य, तलवारबाजी और संवादों की अदायगी इतनी प्रभावशाली रही कि क्षणभर के लिए लगा मानो असली रणभूमि ही जीवंत हो उठी हो। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर लीला का आनंद लेते रहे। प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा राक्षसों का वध का दृश्य इतना रोमांचक रहा कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक तालियाँ बजाते हुए जयकारे लगाने लगे।
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कलाकारों की मेहनत और लगन से इस वर्ष की रामलीला का हर प्रसंग अधिक रोचक और जीवंत हो रहा है। आने वाले दिनों में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता हरण और लंका दहन जैसे लोकप्रिय मंचन दर्शकों को देखने को मिलेंगे।
दर्शकों का कहना है कि इस बार की रामलीला केवल धार्मिक आस्था का मंच नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और कलात्मक प्रस्तुति का अद्भुत संगम बन चुकी है।
यहां कमेटी के अध्यक्ष कैलाश दुम्का के अलावा संरक्षक मंडल के उमेश कबड़वाल,इंदर सिंह बिष्ट, उमेश शर्मा , हेमवती नंदन दुर्गापाल, भुवन पंवार, दयाकिशन कबड्वाल, ग्राम प्रधान निर्मला जग्गी पंवार, जिला पंचायत सदस्य दीपा चन्दोला भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, हरीश सिंह बिष्ट, दया किशन कबाड़वाल, दयाकिशन बमेटा, विनोद लोहानी, कमलेश बमेटा, त्रिलोचन कबडाल, लीलाधर भट्ट, गुड्डू बमेटा, योगेश दुम्का, अशोक दुम्का, दिनेश बृजवासी,जसवीर उत्तराखंडी, अमन सुनाल, देवेंद्र गुणवंत, मोहन सुयाल, महेश कोटिया ,लाल सिंह धपोला ,राजीव कबड़वाल ,कैलाश दुर्गापाल , मोहन दुर्गापाल,हरेन्द्र असगोला , राजेन्द्र दुर्गापाल , देवेन्द्र तिवारी , चिन्तामणी पाण्डेय , प्रकाश कपकोटी ,रवि राणा के अलावा कमेटी पदाधिकारी भुवन गरवाल , दयाकिशन बमेटा , कैलाश बमेटा, चन्द्र बल्लभ खोलिया, मनोज कोठारी ,कमलेश बमेटा , देवेश गुणवंत , कपिल राणा , महेंद्र सिंह , कमल कपिल , जसबीर उत्तराखंडी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
