- विद्यालय में अनुपस्थित रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय देवीखाल कोठा के शिक्षक को किया निलंबित
बीरोंखाल (पौड़ी)- स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक पर कार्रवाई हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय देवीखाल कोठा के शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें बच्चे स्कूल के बाहर शिक्षक का इंतजार कर रहे थे और स्कूल के गेट पर ताला लटका हुआ था। इस मामले में अब कार्रवाई देखने को मिली है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवीखाल कोठा में ताले लटकते के मामले को गंभीरता से लिया है। शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नागेंद्र बर्तवाल ने विद्यालय के सहायक शिक्षक पान सिंह को निलंबित कर दिया है।
बच्चे दोपहर तक स्कूल के बाहर करते रहे इंतजार⤵️
ग्रामीणों के अनुसार बीते मंगलवार को जब बच्चे स्कूल गए तो वहां ताले लटके मिले। इस पर कुछ बच्चे घर लौट आए तो कुछ स्कूल में ही रहे। मामला जब ग्राम प्रधान हयात सिंह रावत को पता चला तो वे स्कूल पहुंचे। स्कूल में शिक्षक के न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। स्कूल में बच्चों के आने और कक्षा में ताले लटके होने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विद्यालय में अभिभावकों ने शैक्षिक वातावरण खराब होने का दोषी सभी शिक्षकों व भोजन माता को बताया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते लंबे समय से इस तरह की लापरवाही से उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। जिससे उनके बच्चों के भविष्य को लेकर उनको चिंता सताने लगी है। कि वह अपने बच्चों को कहीं अन्यत्र पढ़ाई या फिर विभाग द्वारा विद्यालय की शिक्षा प्रणाली में सुधार लाया जाए।
15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश⤵️
खंड शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल वर्षा भारद्वाज ने बताया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका अवकाश पर थी। जबकि औपबंधिक सहायक अध्यापक पान सिंह कार्य दिवस पर स्कूल में नहीं आए। बताया कि इस मामले की रिपोर्ट संस्तुति के साथ उच्च अधिकारियों को भेज दी गई। जिस पर बिना अवकाश स्वीकृत कराए शिक्षक के विद्यालय में अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया गया और मामले में विद्यालय के शिक्षक पान सिंह को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल के कार्यालय में संबद्ध करने की आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में उन्हें 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 

