हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के टिब्बड़ी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है…जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान नवीन के रूप में हुई है…जो सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार नवीन की सगाई करीब तीन साल पहले हुई थी और हाल के दिनों में दोनों के बीच अनबन चल रही थी। माना जा रहा है कि इसी तनाव के चलते युवक ने यह कठोर कदम उठाया।
घटना के समय नवीन वीडियो कॉल पर अपनी मंगेतर से बात कर रहा था। वीडियो में देखा गया कि नवीन खुदकुशी की चेतावनी देता रहा…लेकिन मंगेतर की ओर से उसे रोकने का कोई प्रयास नहीं दिखाई दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है…जिससे लोग स्तब्ध हैं और कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने युवक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मोबाइल फोन व वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह आत्महत्या किन परिस्थितियों में हुई और मंगेतर की भूमिका क्या रही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
