Big news

उत्तराखंड में इन बच्चों के लिए खुशखबरी,अब कोचिंग में मिलेगी 50% से अधिक छूट!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के बच्चों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और सेना संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) की कोचिंग में 50 फीसदी या इससे अधिक की छूट देने जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में उपनल के प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कई बच्चे सेना में अफसर बनना चाहते हैं….लेकिन कोचिंग की अधिक महंगाई के कारण वे इसका लाभ नहीं उठा पाते। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बैठक में निर्णय लिया गया है कि उपनल के माध्यम से कोचिंग शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, 25 फीसदी की छूट कोचिंग संस्थानों से बातचीत करके सुनिश्चित की जाएगी…जबकि शेष 25 फीसदी शुल्क युवाओं को स्वयं वहन करना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि कई कोचिंग संस्थान इस योजना को समर्थन देने के लिए तैयार हैं और जल्द ही इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर योजना को लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के 26 फैसले, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

बैठक में पूर्व सैन्य अधिकारियों को निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण करने और आवश्यक सुझाव देने के लिए कहा गया। पूर्व सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को सैन्यधाम का निरीक्षण करने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल

बैठक में पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, मेजर जनरल ओपी सभरवाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल एएस रावत, मेजर जनरल पीएस राणा, मेजर जनरल डी अग्निहोत्री, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें