रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में जंगली जानवरों के लगातार हमलों से स्थानीय लोग चिंतित हैं, पिछले कुछ महीनों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जंगली जानवरों के हमले रोकने के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए 50 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि मंजूर की है। इस कदम से स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
जिला प्रशासन ने जिले में बढ़ती गुलदार, भालू और अन्य जंगली जानवरों की सक्रियता को देखते हुए अलर्ट मोड अपनाया है। आवंटित राशि से वन विभाग द्वारा थर्मल ड्रोन, फॉक्स लाइट, ट्रैंकुलाइज गन, आधुनिक पिंजरे और अन्य सुरक्षा उपकरण खरीदे जाएंगे। इन उपकरणों से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद मिलेगी।

प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग रजत सुमन ने बताया कि हाल के दिनों में मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा है और इसके मद्देनजर जिला प्रशासन को नए उपकरणों की आवश्यकता के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर 28 नवंबर 2025 को आयोजित बैठक में तुरंत स्वीकृति दे दी गई। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों के माध्यम से जंगली जानवरों की गतिविधियों पर वास्तविक समय में निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे दुर्घटनाओं और हमलों में कमी आएगी।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने और नागरिकों को सुरक्षा निर्देशों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए हैं। जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त योजना का उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करना और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और किसी भी घटना की तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देने का आग्रह किया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
