बागेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बागेश्वर के बैजनाथ स्थित पर्यटक आवास गृह में आयोजित मंथन एवं संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों और एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विकास, स्थानीय आवश्यकताओं और भविष्य की नीतियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद के दौरान प्राप्त सभी उपयोगी सुझावों को राज्य की आगामी योजनाओं और नीतियों में शामिल किया जाएगा, ताकि विकास कार्य अधिक प्रभावी और जमीनी स्तर पर उपयोगी साबित हों।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटक आवास गृह परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और आम नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
