हरिद्वार: हरिद्वार जिला अस्पताल की मोर्चरी में घटी एक शर्मनाक घटना ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है। शुक्रवार रात मोर्चरी में रखे गए एक शव को चूहों ने कुतर डाला…जिसके बाद शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के केंद्र में थे ज्वालापुर की पंजाबी धर्मशाला के 36 वर्षीय मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी।
जानकारी के अनुसार लखन शर्मा की शुक्रवार शाम अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। परिजन देर शाम उनका शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में लेकर पहुंचे…लेकिन समय बीत जाने के चलते पोस्टमार्टम सुबह के लिए टाल दिया गया।
शनिवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम कराने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। शव के चेहरे सिर और एक आंख पर गहरे घाव थे…मानो किसी जानवर ने हमला किया हो। मोर्चरी में चूहों के घूमते देख परिजनों को समझ आने में देर नहीं लगी कि रात भर शव चूहों का निवाला बनता रहा।
घटना की खबर फैलते ही कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे और मोर्चरी के बाहर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मोर्चरी की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है…जिसके चलते शव तक सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं।
हैरानी की बात यह रही कि हंगामे के दौरान भी लंबे समय तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे परिजनों और मौजूद लोगों का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई, मोर्चरी की तत्काल जांच और व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और मोर्चरी प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
