DILIP MAHNAT

उत्तराखंड: आखिर क्यों BJP विधायक ने इस्तीफे की सरकार को दी चेतावनी! जानिए पूरा मामला…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पौड़ी : उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और प्रशासन और वन विभाग अब तक ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। पौड़ी जिले के लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में बाघ का आतंक चरम पर है। शुक्रवार को सिरोबाड़ी गांव में बाघ ने 60 वर्षीय उर्मिला देवी पर हमला कर उनकी हत्या कर दी…जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना उस समय हुई जब उर्मिला देवी अपने खेत में चारापत्ती काट रही थीं और उनकी बहू प्रिया घर गई। इसी दौरान बाघ झाड़ियों से निकलकर उर्मिला देवी पर हमला कर उन्हें करीब 50 मीटर घसीट ले गया। प्रिया की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाघ जंगल की ओर भाग गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन

घटना के तुरंत बाद कालागढ़ टाइगर रिजर्व और वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि लगातार हो रहे वन्यजीव हमले प्रशासन की लापरवाही को उजागर करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा और सड़क निर्माण कार्य नहीं हुए…तो उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

स्थानीय ग्रामीण भी गंभीर चिंता में हैं। उनका कहना है कि रोजमर्रा की गतिविधियों में भी लोग डर के साए में रहते हैं….खासकर महिलाएं और बच्चे। जब तक बाघ या अन्य वन्यजीवों को पकड़ने या मारने जैसी कार्रवाई नहीं होती और सड़क निर्माण नहीं होता, सुरक्षा की स्थिति सुधरना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां

इसी बीच रामनगर में भी तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज में गुलदार ने देर शाम एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग की टीम ने घायल युवक को जसपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया…जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेजा गया।

वन्यजीवों के लगातार हमलों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे प्रशासन से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें