ननकमत्ता- उत्तराखंड में दीपावली पर्व की सारी खुशियां एक ही पल में उस समय मातम में बदल गई, जब दीपावली के दिन खरीदारी करने एक दंपत्ति अपने नन्हे बालक को मोटरसाइकिल में बिठाकर बाजार जा रहा था, इसी दौरान हुई सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उनके साथ बैठा नन्हा बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
यहां नानकमत्ता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घर जा रहे दंपति की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि हादसे में सात साल का मासूम गंभीर रूप से घायल होने के साथ-साथ अनाथ हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तथा पूर्वी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह दंपति नानकमत्ता थाना क्षेत्र में अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर गांव नवादिया जा रहे थे। इस दौरान मारुति वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सात साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, वैन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र राणा और उसकी पत्नी विद्या देवी के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस फरार वैन चालक की तलाश कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
