- चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, श्रीनगर गढ़वाल व हल्द्वानी में करेंगे जनसभा को संबोधित।
उत्तराखंड- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं तय हो गई हैं। भाजपा उनकी दो और जनसभा कराने का प्रयास कर रही है। योगी 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाएं भी तय हो गई हैं।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और उसके बाद रुड़की में जनसभा होगी। पार्टी उनकी एक जनसभा अल्मोड़ा और दूसरी सहसपुर में कराने का प्रयास कर रही है। योगी से पहले 12 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार करने आएंगे। उनकी पहली जनसभा पूर्वाह्न 11.30 बजे गोचर में होगी। इसके बाद वह अपराह्न दो बजे लोहाघाट में चुनावी रैली करेंगे। शाम चार बजे वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां उनकी एक जनसभा होगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा करेंगे। इस जनसभा की इस तरह से रचना बनाई गई है कि इसमें तीन लोकसभा सीटों की 24 विधानसभा क्षेत्र के लोग आएंगे। पार्टी ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 

