हल्द्वानी- यहां लापता छात्र का शव गधेरे से बरामद हुआ है। काठगोदाम थाना क्षेत्र से स्कूल गया 15 वर्षीय छात्र लगभग पिछले डेढ़ महीने से लापता था। छात्र का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक लापता छात्र की लाश जंगल में एक गधेरे में बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस छात्र की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मूलरूप से पदमपुरी के पास रहने वाले सुभाष दुम्का का 15 वर्षीय बेटा भास्कर दुम्का काठगोदाम थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति स्थित शिवपुरी में अपने फूफा मोहन सनवाल के घर पर रहकर पढ़ाई करता था और आवास विकास स्थित हिमालय विद्या मंदिर में 9वीं कक्षा का छात्र था। भास्कर बीते 17 फरवरी की सुबह साढ़े 8 बजे घर से स्कूल के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। काफी खोजढूंढ के बाद परिजनों ने स्कूल में मालूम किया तो जानकारी मिली की पैरेंट्स मीटिंग होने की वजह से उस दिन स्कूल में अवकाश था।
तब से भास्कर दुमका लापता था उसके परिजन ने काठगोदाम पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, इसके बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने शीतला मंदिर के पास जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेरे के पास बरामद कर लिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि छात्र के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं लाश सड़ी गली अवस्था में बरामद हुई है पूरे मामले की जांच की जा रही है ,पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इधर भास्कर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
