- हल्द्वानी में 13 अप्रैल को होगी योगी आदित्यनाथ की रैली
हल्द्वानी। भाजपा की टीम ने 13 अप्रैल को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले से पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी में 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के लिए समय मिल गया है। रैली की तिथि निर्धारित होने के बाद से ही पार्टी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी शुरू कर दी
कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे भाजपा के कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि रैली की सफलता के लिए नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के हर मंडल से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को हल्द्वानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली में दोनों जिलों से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी नेता यूपी के मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
