देहरादून- मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम पूर्वानुमान 5 दिनों का जारी करते हुए सतर्कता बरतने की बात कही है बीते रोज देहरादून, पौड़ी, टिहरी में तबाही मचाने के बाद 22 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथा मैदानी क्षेत्र में कई कई हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।
जबकि 23 अगस्त को तेज बौछार के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथामैदानी क्षेत्र में कही कही हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है जबकि मौसम विभाग ने 24 अगस्त का येलो अलर्ट जारी करते हुए बागेश्वर और देहरादून जनपदों में भारी बरसात की चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्य भूस्खलन चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़क राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न होने की बात कही है तथा नदी नालों में जलस्तर का भी वृद्धि हो सकती है। वही 25 अगस्त को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में बरसात की संभावना जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बताया जा रहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ ही पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बौछार हो सकती है।
बता दें कि उत्तराखंड में शुक्रवार से शनिवार तक बारिश ने राज्य में भारी कहर बरपाया है। हालात आपदा जैसे हो गए। कई जगह रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कई घायल है। लापता लोगों की तालाश जारी है। जिसके देखते हुए विभाग ने नदी, नालों, गधेरों के नजदीक रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
