लालकुआं- बिंदुखत्ता के खैरानी क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में बोलेरो कार चोरी चली गई, चोर उक्त कार चोरी करने से पूर्व पीड़ित के घर में घुसकर फ्रिज से चाबी लाया और पीड़ित के ही कपड़े पहन कर कार ले रफूचक्कर हो गया।
बिन्दुखत्ता स्थित खैरानी विकासपुरी निवासी मदन राम आर्य पुत्र स्व.परराम आर्य ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रोजाना की तरह बीती रात उसने अपने घर के आगे बुलेरो क्लासिक गाड़ी संख्या- यूके 04 टीए-5909 खड़ी करके वह रात में सो गया। जब सुबह उठा तो घर के आगे गाड़ी नही मिली, उसने आसपास जानकारी हासिल की परंतु गाड़ी का कहीं पता नहीं चला तो तुरंत ही 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, इधर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की लिखित तहरीर कोतवाली में दे दी है। वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि गाड़ी चोरी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई टीमें छानबीन को लगाई है, क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही कार चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रातः तड़के कार चोरी करने वाला व्यक्ति कार उठाने से पहले पीड़ित के घर में घुसा और फ्रीज में रखी कार की चाबी लेकर पीड़ित के कपड़े पहनने के बाद कार चोरी करके ले गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
