उत्तराखंड : यहां भाई को बचाने गई दो बहनें बहीं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार में डूब रहे भाई को बचाने गई दो बहनें बहीं

हरिद्वार: नगर में रविवार को गंगनहर में डूबते भाई को बचाने गईं उसकी दो सगी बहनें बह गईं। पुलिस ने दोनों की खोज में देर शाम तक अभियान चलाया, पर उनका कुछ पता नहीं चला।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से ग्राम भीमनगर, थाना फरहा, मथुरा (यूपी) निवासी राजेश हरिद्वार में सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। यहां वह रानीपुर के सलेमपुर में किराये पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनका परिवार हाल ही में हरिद्वार आया था। रविवार को उनकी बेटी ईशा (14) व मनीषा (15) अपने 13 वर्षीय भाई वंश के साथ बहादराबाद-सिडकुल मार्ग स्थित छठ पूजा घाट पर गंगनहर में नहाने गए थे। इन तीनों के साथ, उनके मामा रवि भी थे। घाट पर स्नान करते हुए वंश का

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी

गर्मी से राहत के लिए तीनों नहाने पहुंचे थे गंगनहर पर तलाश अभियान चलाया पर बहनों का नहीं लगा सुराग

पैर फिसला और वह तेज बहाव में बहने लगा। यह देख ईशा व मनीषा उसे बचाने को नहर में कूद गईं। इस दौरान वंश ने झाड़ियां पकड़ लीं जिससे उसे बचा लिया गया जबकि उसकी दोनों बहनें तेज बहाव में बहकर लापता हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित

सूचना पर पहुंची थाना बहादराबाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरियों की तलाश शुरू की। देर शाम तक दोनों का सुराग नहीं मिल पाया था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि लापता बहनों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें