Kashipur News- कुमाऊं एसटीएफ और गैरसैण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है यह काशीपुर के कुंडेश्वरी और सोमेश्वर से दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनके पास से 20 लाख नगद ,एप्पल का मोबाइल, लैपटॉप बाइक सहित कई अन्य चीजें बरामद हुई है आरोपियों को गैरसैण पुलिस ने जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 10 जुलाई की रात को गैरसैण के पोस्ट ऑफिस से 32 लाख रुपए की नगदी चोरी हो गई थी। इस घटना के खुलासे के लिए उत्तराखंड एसटीएफ और गैरसैण पुलिस को लगाया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने इस घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को ट्रेस कर लिया, शुक्रवार की शाम को पुलिस ने एक आरोपी कैलाश नेगी पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी निवासी चौखुटिया अल्मोड़ा को कुंडेश्वरी काशीपुर की फौजी कॉलोनी से अपने ताऊ के घर से गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान पुलिस को पता चला है कि पैसे ठिकाने लगे में कैलाश का पिता नरेंद्र सिंह भी मदद कर रहा है जबकि आरोपी ने कुछ पैसे दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने और महंगे चीजों को खरीदने में उड़ा दिए हैं । आरोपी के पिता नरेंद्र सिंह से भी चोरी के पैसे बरामद हुए हैं। जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस घटना को अंजाम देने वाला दूसरा आरोपी चौखुटिया का ही रहने वाला राजेंद्र गिरी पुत्र कैलाश गिरी भी शुक्रवार शाम को ही सोमेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया उसके पास से ₹1000000 नगद दो मोबाइल एक लैपटॉप बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों साथियों को जेल भेज दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा 
